फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फव्वारा तिराहा से रोडवेज बस अड्डे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फव्वारा तिराहा से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक बुधवार सुबह छह बजे से 15 दिन तक भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। इसकी वजह स्टेशन रोड पर पांच जगह गड्ढे खोदकर सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाना है। इन 15 दिनों तक भारी वाहनों को दूसरे रूट से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि एलएंडटी कंपनी द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने, कपूर कंपनी और इंपीरियल तिराहा पर सड़क में पांच गड्ढे खोदे जाएंगे, जिससे की उनमें सीवर पाइप लाइन डाली जा सके। स्टेशन रोड पर सीवर पाइप लाइन डालने का यह आखिरी चरण का काम है। इन गड्ढों की वजह से स्टेशन रोड पर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इस वजह से रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, मिनी बाईपास, लाकड़ी तिराहा की ओर भेजा जाएगा, इसी रूट से ही भारी वाहन रोडवेज बस अड्डे की तरफ वापस आ सकेंगे। कांठ रोड से आने वाले भारी वाहन लोकोशेड पुल से होकर लाकड़ी तिराहा से मिनी बाईपास से होकर रोडवेज बस अड्डे और कटघर क्षेत्र की ओर जाएंगे। कांठ रोड से मुरादाबाद आने वाली अनुबंधित बसें नई तहसील चौराहा पर रुकेगी, वहीं से वापस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें