फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के इंजन फेल से रेल संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को दो अलग अलग जगह लांग हाल मालगाड़ियाें के इंजन फेल हो गए। जिनकी वजह से रेल संचालन बाधित हो गया। मंडल के रुड़की के पास बुधवार सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर लांग हाल मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। दूसरा इंजन लगाकर साढे़ छह बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसकी वजह से एक मालगाड़ी और अमृतसर से देहरादून वाली एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रुक दी गई। जिन्हें बाद में चलाया गया। इसके अलावा रोजा यार्ड में भी बुधवार सुबह छह बजे मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। जिसकी वजह से डाउन लाइन पर रेल संचालन बाधित हो गया। पौने सात बजे दूसरा इंजन लगवाकर मालगाड़ी आगे रवाना की गई। इसकी वजह से चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस और देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस को बीच में ही रोकना पकड़ा। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद अन्य गाड़ियां भी दौड़ाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें