फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिश प्लेट खुली देख कीमैन ने लाल झंडी लहराकर पैसेंजर रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कीमैन की सतर्कता से कमजोर रेल पटरी से पैसेंजर ट्रेन गुजरने से बची। बहजोई स्टेशन के पास कीमैन सुभाष चंद ने मंगलवार सुबह 8:45 बजे कंट्रोल रूम को खबर दी कि किसी शरारती तत्व ने रेल पटरी पर लगी फिश प्लेट के बोल्ट खोल दिए हैं। इसी दौरान पीछे से बांदीकुई से बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आती हुई नजर आई। कीमैन ने लाल झंडी दिखाकर पैसेंजर ट्रेन को रुकवाया। कीमैन ने रेलवे पटरी पर फिश प्लेट खुली देखी थी। पैसेंजर ट्रेन को 25 मिनट तक खड़ा रखा गया। मरम्मत के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।

क्षतिग्रस्त हाईटेेंशन लाइन की सूचना दे हेड कांस्टेबल ने बचाया हादसा
मुरादाबाद। हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह 6:38 बजे सूचना दी कि नजीबाबाद के पास रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होकर लटक गई है। कांस्टेबल से मिली सूचना के आधार पर पीछे से आने वाली गाड़ी संख्या 24041 दिल्ली सराय रोहिल्ला-कोटद्वार मसूरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। लाइन मरम्मत के बाद सुबह करीब नौ बजे ट्रैक में संचालन सुगम हो सका। लाइन की मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे भेजा जा सका। हेड कांस्टेबल की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


कोच से पार्ट लटकने पर सरयू यमुना एक्स. रोकी
मुरादाबाद। रहीमाबाद स्टेशन के पास सरयूयमुना एक्सप्रेस के दूसरे नंबर के कोच से एक पार्ट के लटकने की सूचना पर रोकी गई। मंगलवार सुबह 9:25 बजे अमृतसर रूट की इस ट्रेन की जांच में सब कुछ ठीक मिलने के बाद रवाना किया गया। ऐसी ही सूचना, बांदीकुई पैसेंजर से मछरिया स्टेशन के पास मिली, लेकिन सब ठीक मिला था।

ओएचई पर पालिथीन लटकते देख रोकी गरीबरथ
मुरादाबाद। ओवर हेड इक्यूपमेंट (ओएचई) से पालिथीन लटकने की सूचना के बाद काठगोदाम गरीबरथ को दलेलनगर स्टेशन के पास रोका गया था। 12:33 बजे पालिथीन हटाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन


फाटक पर फंसी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली
मुरादाबाद। दलपतपुर स्टेशन के पास गेट नंबर 411 पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली फाटक पर फंस गई। इसकी वजह से पीछे से आने वाली मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 15001 को पीछे रोक दिया गया। करीब पंद्रह मिनट के बाद फाटक से ट्रैक्टर-ट्राली हटाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें