फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चे सीखेंगे योगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ सेहत भी बनाई जाएगी। नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में बच्चों को योग सिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को डायट और ब्लाक एवं नगर संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
योगी सरकार ने स्कूलों में योग की अनिवार्यता कर दी है। बच्चों की पढ़ाई के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद इसका खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत डायट और ब्लाक एवं नगर संसाधन केंद्रों को ध्यान केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। वेलनेस सेंटर के प्रशिक्षित योगा शिक्षकों की ओर से प्रत्येक स्कूल के शिक्षकों को योग सीखाया जाएगा। योग प्रशिक्षण की तारीख अभी जारी नहीं हो सकी है। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को योगा सिखाएंगे। योग नियमित रूप से कराया जाएगा और बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद के स्कूलों में पिछले साल से ही योग की अनिवार्यता की गई है। कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों को योग की शिक्षा दी जा रही है। सीबीआईएस के स्कूलों में भी शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद और योगा पाठ्यक्रम में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसों में भी सिखाया जाएगा योग
सरकार से वित्त पोषित मदरसों में मदरसा आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मदरसा शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। मुरादाबाद जिले में अलग-अलग चार बैच में 40-40 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। एक बैच का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दूसरे बैच का शनिवार को प्रशिक्षण पूरा हो गया है। सोमवार से तीसरे और चौथे बैच का सामूहिक प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। 15 दिवसीय प्रशिक्षण में योग को भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक मदरसों में बच्चों को योग सिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें