हादसा होने के बाद दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग बाधित हो गया। जिससे मुरादाबाद रूट की 21 ट्रेनों को कानपुर से गुजारा गया। ट्रेनें गाजियाबाद -टूंडला- कानपुर होकर लखनऊ और दिल्ली के बीच चलाई गईं। ये गाड़ियां मुरादाबाद नहीं आई तो परेशान हो गए। ठंड में यात्री ट्रेनें का इंतजार करते रहे।
हावड़ा- अमृतसर एक्सप्रेस (13049), राजेंद्र नगर-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस(12355), वाराणसी-जम्मू एक्सप्रेस(12237), हावड़ा-जम्मू हिमगिरी एक्सप्रेस(12331), वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14257), छपरा-दिल्ली-लोकनायक एक्सप्रेस(15115), रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस(14007), श्रमजीवी एक्सप्रेस(12391), वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस(19408), लखनऊ-नई दिल्ली लखनऊ मेल(12229), दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण (13257), कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357), लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर (12583), मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14003), हावड़ा-अमृतसर मेल (13005), डिब्रूगढ़ राजधानी (20506), हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस (13009), इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस (14511), आनंद विहार-मालदा एक्सप्रेस (13430), दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206), आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस (22420) को डायवर्ट किया गया।