फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोप हुई पुरानी, अब ऑटो-बाइक की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। त्योहार को उल्लास और उमंग से मनाने के लिए बाजार में रौनक छाई हुई है। पूजा की सामग्री के अलावा सजावट की तरह-तरह की वस्तुएं ग्राहकों को लुभा रही हैं। गत वर्ष दुकानदारों ने पीतल की तोप तैयार की थी। इस बार बच्चों को आकर्षित करने के लिए बाइक और ऑटो के डिजाइन बनाए हैं। मुरादाबाद के अलावा बाहर से थोक कारोबारी खरीदने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अभिषेक ने बताया कि दीपावली पर माता लक्ष्मी की आराधना करने के लिए अखंड ज्योति के अलावा कमल दीपक, डायमंड दीपक बाजार में आ गए हैं, जबकि अगरबत्ती के लिए ओउम लिखे स्टैंड आकर्षण का केंद्र हैं। बच्चों के खिलौनों में सभी उत्पादों पर 50 रुपये प्रति उत्पाद के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। दुकानदार रवि अग्रवाल का कहना है कि गत वर्ष तोप बनाई थी, जबकि इस बार पीतल के बने ट्रेक्टर, नल, ऑटो, मोटरसाइकिल और पंखा बनाए गए हैं। 18 फीसदी की जीएसटी लगाने के बावजूद कीमत ज्यादा नहीं है। सभी खिलौनों की कीमत 125 रुपये से 250 रुपये तक है। पंखे में बैटरी लगी हुई है। इसे चार्ज करने के बाद चलता है, जबकि नल की कटोरी में एक बार पानी भरने के बाद वह लगातार चलता रहता है। पूरे देश में आपूर्ति की जाती है, लेकिन खिलौनों की मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता और असम से ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें