फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला भक्तों ने निकाली कलश यात्रा, कई स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बृहस्पतिवार की सुबह बिलारी नगर में महिला भक्तों और अन्य धर्म प्रेमी नागरिकों ने कलश यात्रा निकाली। नगर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में भक्त नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित प्राचीन गंवादेवत मंदिर पहुंचे और यहां विशेष पूजा अर्चना हुई। बाद में 51 भक्त महिलाएं अपने अलग अलग कलश लेकर इस कलश यात्रा में शामिल हुईं। यह कलश यात्रा पूजा अर्चना के बाद बैंडबाजे के साथ नगर के गंवादेवत मंदिर से शुरू होकर निर्धारित रास्तों पर होते हुए मंदिर पौड़ाखेड़ा में पहुंची। कलश यात्रा निकालने के दौरान रास्ते में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा की। अंत में सभी कलश भागवत कथा स्थल पर स्थापित कर दिए गए। कलश यात्रा निकलने के दौरान कथाव्यास और मुख्य यजमान के अलावा सुरेंद्र कुमार चुग, पंकज चौहान, मुकुल पांडेय, अभिषेक पांडेय, सोमपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें