पीतांबर और रसोइया के बीच स्थित क्रासिंग पर रविवार सुबह जाम लग जाने की वजह से रेल संचालन ठप हो गया। इसकी सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिससे ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। फाटक बंद करने के बाद लगभग दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
मुरादाबाद रेल मंडल में पीतांबरपुर और रसोइया के बीच गेट संख्या 352 सी स्थित है। रविवार सुबह दस बजे इस फाटक पर अधिक वाहन आने की वजह से जाम लग गया। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। सुबह दस बजे से लेकर ग्यारह बजकर पचास मिनट फाटक बंद नहीं हो पाया। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां-तहां रोक दी गई अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस और मोतिहारी से आनंद विहार के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस लेट हो गई। फाटक बंद होने के बाद ट्रेन ट्रेनों को रवाना किया गया।