फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलन समारोह में सौहार्द की मजबूती पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में डाकबंगले के निकट एमआई हाउस स्थित स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम के कैम्प कार्यालय पर बृहस्पतिवार की दोपहर आयोजित ईद मिलन समारोह में आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द की मजबूती पर जोर दिया गया। समारोह में दूरदराज देहात इलाके से बड़ी संख्या में बहुसंख्यक वर्ग के लोग पहुंचे जिन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से गले मिलकर ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी। विधायक मोहम्मद फहीम भी लोगों से गले मिले और आह्वान किया कि ईदुलजुहा समेत अन्य त्यौहारों पर भी जनता के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखा जाए। प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मोहम्मद उस्मान ने कहा कि देहात इलाके का जो पुराना आपसी भाईचारा है वह अब प्रभावित होने लगा है। देहात के पंचायत प्रतिनिधि हमेशा भाईचारे और सौहार्द की मजबूती को लक्ष्य बनाकर काम करें। समारोह में सियाराम मीना, सौरभ यादव, विपिन कुमार, अनूप कुमार, शेर सिंह, किरनपाल सिंह, रामवीर सिंह, शेर सिंह, नत्थू सिंह, मोहसिन कमाल, मुजस्सिम पाशा, अकरम सैफी, असरार अंसारी, अफसर अंसारी, सलीम अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें