बहजोई। विकासखंड रजपुरा के गांव जिजौंडा डांडा निवासी महिला चमेली पुत्री नन्नू ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने के लिए विकासखंड दफ्तर में आवेदन किया था। बावजूद इसके आवास की धनराशि अभी तक उसके खाते में नहीं पहुंची। ग्राम सचिव के माध्यम से उसके आवास की धनराशि को गांव के दूसरे व्यक्ति के खाते में हस्तांतरित करा दी। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।