फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए! साथ मिलकर मनाएं जश्न ए आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। बाइक रैली कांठ रोड में विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए पौने दस बजे पीली कोठी चौराहे पर पहुंचेगी। यहां ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान होगा। तमाम सामाजिक, व्यापारिक और शिक्षण संस्थाएं कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

देश भक्ति के तरानों के साथ बाइक रैली की शुरुआत बुधवार सुबह सात बजे रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम से होगी। स्टेडियम से अकबर किला, हरथला, पीवीआर सिनेमा, आशियाना, ढाप वाला मंदिर, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, सेल्स टैक्स चौराहा, साईं मंदिर रोड, मधुबनी तिराहा, पीएसी तिराहा होते हुए रैली पौने दस बजे पीली कोठी चौराहे पर पहुंचेगी। पीली कोठी चौराहे पर ध्वजारोहण के बाद सुबह ठीक 9:59 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। जश्न ए आजादी पर हो रहे इस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तमाम शिक्षण संस्थाएं, व्यापारिक, सामाजिक संगठन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। तमाम क्लब और आईएमए के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन भी आयोजन में शामिल हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें