फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से टूटा फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में संडीला रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर रोडवेज की बस ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। फाटक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

संडीला के पास गेट संख्या 247 सी है। मंगलवार दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर गेट मैन ने फाटक बंद किया। इसी दौरान वहां से रोडवेज बस आई। जिसकी टक्कर से बूम टूट गया। चालक ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। एक घंटे बाद ट्रेनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। फाटक टूटने की वजह से दो मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें