फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक से किसान समेत तीन की हालत बिगड़ी, सांई अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गुरूवार की शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बसेरा खास में एक किसान समेत तीन लोगों की अचानक बेहोश कर गिरने से उनके परिजनों में खलबली मच गई। यह लोग ईख के खेत में दवाई के रूप में कीटनाशक डालकर अपने घर लौटते थे तभी हालत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक किसान बालिस्टर सिंह 55 वर्ष और उसका बेटा लोकेश 22 वर्ष और भतीजा जितेन्द्र 18 वर्ष पुत्र शीशपाल गुरूवार की दोहपर में ईख के खेत में कीटनाशक डालकर घर वापस लौटते तो इन तीनों की अचानक हालत बिगड़ गई जिनको आनन्न फानन्न में एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तब परिजन तत्काल ही तीनों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद को ले गए। यहां के सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनको इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय ही किसान और उसका बेटा-भतीजा चपेट में आने जाने के कारण हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें