बिलारी। नई विद्युत लाइन पर बंच केबल बिछाए जाने के चलते रविवार को बिलारी नगर में बस स्टैंड वाले फीडर पर एक तिहाई नगर क्षेत्र में दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रही। हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पुरानी विद्युत लाइन के विद्युत पोलों को हटाकर कंपनी ने हाईवे किनारे नए विद्युत पोल गाड़े हैं। इन्हीं विद्युत पोलों पर नया बंच केबल बिछाए जाने का काम रविवार की सुबह से शुरू कर दिया गया। बिलारी टाउन वाले फीडर से जो बस स्टैंड वाला फीडर जुड़ा हुआ है यह बिलारी नगर की एक तिहाई आबादी से संबंधित है। विद्युत कर्मियों ने रविवार की सुबह लगभग नौ बजे शट डाउन ले लिया। शाम लगभग साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू की गई। भीषण गर्मी होने के बावजूद बिलारी नगर की एक तिहाई आबादी को दिन भर विद्युत आपूर्ति से महरूम रहना पड़ा।