फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के समधि के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां के समधी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां के समधी रिजवान खां पर उनकी बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस आधार पर महिला थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में रिजवान के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

रिजवान खां ने अपने बेटे अब्दुल रहमान की शादी चार मार्च 2017 को की थी। उनकी बहू ने महिला थाने में तहरीर देकर रिजवान खां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहू का आरोप है कि उसके ससुर नशीला इंजेक्शन देकर कुकर्म करते थे। विरोध करने पर बेटे से तलाक दिलाने की धमकी देते थे। उसका कहना है कि जब वह इस बात की शिकायत अपने पति से करती थी, तो वह भी उसके साथ मारपीट करता था। उसने अपनी सास पर उत्पीड़न और मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उसका आरोप है कि उसके साथ आए दिन मारपीट होती थी, जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। जब उसने अपने माता-पिता से इस बारे में अवगत कराया तो आरोपियों ने उसके साथ फिर से मारपीट की। साथ ही उसके परिजनों को धमकी दी गई थी। तहरीर के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने ससुर रिजवान खां, पति अब्दुल रहमान और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थानाध्यक्ष रीना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें