फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह घंटे देरी से आई राप्तीगंगा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पिछले पांच माह से ट्रेनों की लेटलतीफी में कुछ सुधार होता दिखाई दिया तो रविवार रात आए तूफान ने फिर ट्रेनों को पुराने ढर्रे पर पहुंचा दिया। आंधी तूफान में रेल पटरियों पर जगह जगह पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे ओेएचई तार व सिग्नल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसे कारण ट्रेनों का समय एक बार फिर लड़खड़ा गया है। लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियां घंटों देरी से चल रही है। चिलचिलाती गर्मी में यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे हैं। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से 122 जोड़ी गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती हैं। कुछ गाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश गाड़ियां देरी से चल रही है। बुधवार को राप्ती गंगा एक्सप्रेस सोलह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। ये देहरादून से गोरखपुर के बीच चलती है ट्रेन। इसके अलावा शहीद, दुर्गियाना और जन साधारण एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आई हैं। फिरोजपुर दरभंगा एक्सप्रेस चार घंटे बीस मिनट, दानापुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे, अर्चना एक्सप्रेस 13 घंटे 39 मिनट, कुंभ एक्सप्रेस 13 घंटे, सरयू गंगा एक्सप्रेस सोलह घंटे और न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार को सोलह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। कोई गाड़ी एक घंटे तो सोलह से बीस घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन


समय पर पहुंचा रहीं ये गाड़ियां
मुरादाबाद। हर रोज गाड़ियां लेट लतीफी में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इन सबसे के बीच कुछ गाड़ियां समय से दौड़ रही हैं। इन गाड़ियाें की चाल से यात्रियों को राहत मिल रही है। ये गाड़ियां समय पर स्टेशन पर पहुंच रही हैं और आगे के लिए भी समय पर ही रवाना हो रही हैं। छोटी की गाड़ियां के समय पर ज्यादा असर नहीं पड़ पा रहा है। रानीखेत एक्सप्रेस, कार्बेट पार्क और लखनऊ मेल समेत एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां प्रतिदिन समय से गुजर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को ये गाड़ियां आईं समय पर
- मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर
- महामाना एक्सप्रेस
- गरीब रथ एक्सप्रेस
- दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस
- सुशासन एक्सप्रेस
- सीतापुर दिल्ली पैसेंजर
- पद्मावत एक्सप्रेस
- काठगोदाम देहरादून दून एक्सप्रेस
- बरेली एक्सप्रेस


मंगलवार को ये गाड़ियां आई राइट टाइम

बरेली भुज आला हजरत एक्सप्रेस
शताब्दी एक्सप्रेस
जम्मूतवी एक्सप्रेस
राम नगर मुरादाबाद एक्सप्रेस
बरेली दिल्ली एक्सप्रेस

सोमवार
रानीखेत एक्सप्रेस
जिम कार्बेेट पार्क एक्सप्रेस
दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस
लखनऊ मेल
जन साधारण एक्सप्रेस
दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस


रविवार को समय से आने वाली गाड़ियां
- काशी एक्सप्रेस
- आनंद विहार लालकुआं एक्सप्रेस
- देहरादून अलीगढ़ लिंक एक्सप्रेस
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- सुशासन एक्सप्रेस
- रानी खेत एक्सप्रेस
- जिम कार्बेट पार्क एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें