मुरादाबाद। 67वें जीएम सम्मान के लिए उत्तर रेलवे ने 227 अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 18 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। 10 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में जीएम आशुतोष गंगल इन सभी को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित करेंगे।
मुरादाबाद मंडल से इसमें सीनियर डीईई टीआरडी जन्मेजय उपाध्याय, सीएमआई जेके ठाकुर, कांस्टेबल फरमान अली, टीआई भगवान स्वरूप, संजीव सक्सेना, मनोज सिन्हा, सीनियर डीएमएम प्रहलाद सिंह,
सिगनल मेंटेनर वसीम उद्दीन, एसएसई अनिल वर्मा, सत्यवीर सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक विजयपाल सिंह, एडीईएन ऋषभ सिंह, जंगपाल सिंह, वेलडर भगवान दास, एसएसई सुभाष चंद्र, ट्रेक मेंटेनर जितेंद्र कुमार, एपीओ मुकेश कुमार का नाम शामिल है। जीएम पुरस्कार जोन का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। इसमें रेलकर्मियों को पांच हजार रुपये नकद और प्रामण पत्र, स्मृति चिह्न दिया जाएगा।