बिलारी। त्योहार पर पुलिस ने नगर के 18 लोगों को चिह्नित करते हुए उनसे शांतिभंग करने की आशंका जताई है। दरोगा अमित कुमार ने मुस्लिम लीग के नेता फहीम मुशर्रफ पक्ष के 14 और दूसरे वर्ग के चार लोगों को चिह्नित करते हुए एसडीए न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
फहीम मुशर्रफ पक्ष से आरोपियों में दो पूर्व पालिका सभासद और वर्तमान महिला पालिका सभासद के पति के नाम भी शामिल हैं। दूसरे वर्ग से अतुल, आकाश, तुषार और सोनू को आरोपी बनाया गया है।
28 अगस्त को पुलिस की ओर से भेजी रिपोर्ट में सभी चिह्नित लोगों से आगामी त्योहारों के मौके पर शांतिभंग करने की आशंका जताते हुए उन्हें पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि के मुचलकों से पाबंद कराने को कहा है। एसडीएम न्यायालय ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार कर सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।