फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार और देहरादून के बीच चलेंगीं 18 कोच की ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार और देहरादून के बीच जल्द ही 18 कोच की ट्रेनें दौड़ेंगी। हरिद्वार और देहरादून के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का क्षेत्रफल और यार्ड बढ़ाया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर 34 ट्रेनों में कोचाें की संख्या बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद टिकट प्रतीक्षा सूची में कमी की जाएगी। जिससे अधिक यात्रियों को सफर करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

हरिद्वार और देहरादून के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के प्लेटफार्म व यार्ड का एरिया कम है। जिस कारण इस रेल मार्ग पर 13 कोचों वाली ट्रेनों का ही संचालन किया जाता है, जबकि इस रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिस कारण को ट्रेनों में दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। जल्द ही कार्य पूरा होने के बाद कोच जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें