फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधानसभा चुनाव के लिए 179 मतदेय स्थल बढ़ाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पांच मतदान केंद्र और 179 मतदेय स्थलों को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब मतदान केंद्रों की संख्या 1148 और मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 2690 हो गई है। भविष्य में बढ़ी हुई संख्या के आधार पर जिला प्रशासन मतदान कराने की तैयारी करेगा।
विज्ञापन

जिले में पहले 1143 मतदान केंद्र और 2511 मतदेय स्थल थे। समीक्षा के बाद जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों को बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए बढ़े हुए मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों की संख्या को मंजूरी दे दी है। अब मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1148 और मतदेय स्थलों की संख्या 2690 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। डीएम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


विधानसभा पूर्व में मतदान केंद्र, मतदेय स्थल बढ़े मतदान केंद्र, मतदेय स्थल
कांठ 211 419 212 456
ठाकुरद्वारा 227 408 227 433
मुरादाबाद ग्रामीण 149 399 149 433
मुरादाबाद नगर 131 502 135 561
कुंदरकी 225 436 225 447
बिलारी 200 347 200 361
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें