फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग फेयर में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हांगकांग कन्वेंशन एवं एक्जीबिशन सेंटर में 27 अप्रैल से शुरू हुए हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फेयर में भारत की महावाणिज्य दूत मृणालिनी श्रीवास्तव ने शनिवार को इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। इस शो में 35 देशों के करीब 4300 से अधिक निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। मुरादाबाद के निर्यातकों ने भी हांगकांग फेयर में अपने स्टॉल्स लगाए हैं। मेले में खास तौर पर स्थापित इंडिया पवेलियन में मुरादाबाद समेत देश भर के 38 निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इंडिया पवेलियन के उद्घाटन में कार्यवाहक महावाणिज्य दूत मृगणालिनी के साथ ही वाणिज्य दूत अजित जॉन जोशुआ भी मौजूद रहे। हांगकांग मेेले में भारत के ग्रुप पवेलियनों समेत चीन, इटली, कोरिया, मकाऊ, ताइवान, थाइलैंड आदि करीब 35 देशों के निर्यातकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। भारतीय निर्यातक इस मेले में हाथ से बने डेकोरेटिव प्रीमियम गिफ्ट्स, स्मारिका, लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज सूती स्कार्फ, नेकलेस, फोटो फ्रेम, बक्से, पैन स्टैंड, टेबल टॉप, किराना बैग्स आदि को प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें