फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातकों की मांग पर बदली गई स्प्रिंग फेयर की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने स्प्रिंग फेयर की तारीखें बदलने के बाद इसकी तैयारियां टभी से शुरू कर दी हैं। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार का कहना है कि स्प्रिंग की तारीखें बदलने के लिए निर्यातकों के बीच सर्वे कराया गया था। 90 प्रतिशत निर्यातकों की राय के आधार पर ही फेयर की तारीखें बदली गईं। उन्होंने कहा कि इससे निर्यात बढ़ेगा। क्योंकि इस समय में चीन और हांगकांग के मेलों में जाने से पहले विदेशी ग्राहक दिल्ली स्प्रिंग फेयर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

स्प्रिंग फेयर अभी तक फरवरी में होता था, लेकिन 2020 से इसे अप्रैल माह में शिफ्ट कर दिया गया है। 15 से 19 अप्रैल तक स्प्रिंग 2020 मेला आयोजित किया जाएगा। महानिदेशक ने बताया कि ईपीसीएच निर्यातकों की सर्वोच्च संस्था है। जो सदस्यों से मिले फीडबैक के आधार पर काम करती है। सदस्यों की राय पर ही प्रशासनिक समिति ने मेले की तारीखों में बदलाव किया है। मेले की तारीखें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं कि दिल्ली स्प्रिंग फेयर के बाद बायर्स हांगकांग और चीन के फेयर में जा सकेंगे। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में इसका प्रमोशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें