फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट बंद पड़ी, स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण में नहीं आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट उद्घाटन के बाद से बंद पड़ी है। जिस कारण यात्री इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट को लगाने के लिए अभी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। इसके अलावा स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के बराबर वाले पुल पर दो लिफ्ट लगाई हैं। लाखों की कीमत से तैयारी गईं इन लिफ्टों का दो माह पहले उद्घाटन किया गया था। तब दो तीन दिन तो लिफ्ट चलीं। इसके बाद बंद कर दी गईं। बीमार, बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों के लिए लिफ्ट लगाई थी। लेकिन यात्री इस लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा जीआरपी थाने से आगे केजीके फुट ओवर ब्रिज पर स्वचालित सीढ़ियाें का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस कार्य में तेजी नहीं आ पाई। जबकि थर्ड एंटी गेट पर बनने वाले एफओबी का कार्य भी आगे नहीं बढ़ पाया है। लोकोशेड पुल पर होली के बाद से काम थम सा गया है। बीच बीच में इक्का दुक्का कर्मचारी लोकोशेड पुल पर निर्माण कार्य करने पहुंचे, लेकिन वह भी छोटे मोटे कार्य ही करते नहीं। लेकिन पिलर का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें