फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दिन में सर्दी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आधा मार्च आते ही मौसम अपना मिजाज दिखाने लगा है। तीन दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान का असर सोमवार को दिन में देखने को मिला। पूरे दिन सर्दी गायब रही। दोपहर बाद से बिखरे-बिखरे बादल छाए रहे। इससे दोपहर में तो धूप तेज थी, लेकिन शाम होते-होते कमजोर हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह से ही सूरज की किरणें चमकने लगती हैं जो दोपहर होते-होते तेज तपिश में बदल जाती हैं। दिन के समय लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने पर सर्दी का अहसास होता है और लोग एहतियातन गर्म कपड़े पहन रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से मौसम खुला था। चटख धूप से लोगों को गर्मी महसूस हो रही थी। बाजार में जगह-जगह जूस और ठंडे पेय पदार्थों के ठेले दिखाई देने लगे हैं। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 1.4 और न्यूनतम तापमान भी 1.4 अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप की वजह से वातावरण में नमी कम होने लगी है। सुबह की आर्द्रता 64 फीसदी और शाम की 51 फीसदी दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में 12 मार्च से बारिश की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में 14-15 मार्च को हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। एक बार फिर सर्दी लौट सकती है। होली पर ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। रात का तापमान स्थिर बना रहेगा। यह 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच में बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें