फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों को खूब भा रहा मुरादाबाद का पीतल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईएचजीएफ दिल्ली स्प्रिंग फेयर में दूसरे दिन हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु ने जम्मू - कश्मीर पवेलियन का उद्घाटन किया। एशिया के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेले में मुरादाबाद के पीतल उत्पाद विदेशियों को खूब भा रहे हैं। अच्छी कारोबारी पूछताछ होने से निर्यातकों में उत्साह है। उन्हें अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है। वहीं कुछ निर्यातकों ने फेयर को धीमा बताया है। उनका कहना है कि इस बार विदेशी खरीददारों की संख्या पिछले साल से काफी कम है। जिसका असर मेले पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पीतल, एल्युमीनियम और कांच से बने आकर्षक उत्पाद हस्तशिल्प मेले में गोरों को अपनी ओर खींच रहे हैं। दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों के खरीददारों ने मुरादाबाद के 600 से अधिक स्टॉल्स पर कारोबारी पूछताछ की हैं। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल का कहना है कि हस्तशिल्प उपहार मेले के दूसरे दिन विदेशी ग्राहकों ने अच्छी कारोबारी पूछताछ की हैं। इससे अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है। वहीं एसोसिएशन के पूर्व सचिव सतपाल का कहना है कि इस बार फेयर स्लो है। बायर्स की कमी की वजह से निर्यातकों में निराशा है। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि ईपीसीएच ने योजनाबद्ध तरीके से अपने होम लाइफ स्टाइल, फैशन, टेक्सटाइल क्षेत्र के कुशल डिजाइन पेशेवरों से सुसज्जित एक डिजाइन फोरम की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हाथ की कताई और बुनाई वाले खादी के उत्पाद, जेल के कैदियाें और स्थानीय कारीगरों के बनाए केले के फाइबर से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मेले में बुलाया गया है। इसमें से अधिकतर मेले में पहली बार शिरकत कर रहे हैं। इससे उनकी नेटवर्किंग बढ़ेगी और बाजार से उनका जुड़ाव भी बढ़ेगा। दिल्ली फेयर के दूसरे दिन मॉडलों ने ज्वैलरी और एक्सेसरीज में मेले के प्रतिभागियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें