फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1728 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में शुक्रवार को 1728 छात्र एवं छात्राओं ने उर्दू और विज्ञान की परीक्षाएं छोड़ दी। दोनों ही पाली में पंजीकृत कुल 21717 अभ्यर्थियों में से 19989 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में दो नकलची पकड़े गए।
सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 3281 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इनमें 2959 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए और 323 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान, इंटर की रसायन विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षाएं हुई। इनमें 18436 बच्चों का पंजीकरण था। 17030 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी और 1406 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों ही पाली में कुल पंजीकृत 21717 बच्चों में से 19989 ने परीक्षा दी और 1728 ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंटर के रसायन विज्ञान की परीक्षा में सचल दस्ते ने एचएस अग्रवाल इंटर कालेज में एक छात्रा और एक छात्र को नकल करते दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही में केंद्र व्यवस्थापक हटाए, शिक्षक का वेतन काटा
मुरादाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि एचएस अग्रवाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विशाल गोयल को लापरवाही बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक पद से हटा दिया। उनकी जगह रामरतन इंटर कालेज के प्रवक्ता रामकिशन को तैनात किया है। परीक्षा केंद्र अभय शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज मोरा में कक्ष निरीक्षक आशीष सैनी अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें