फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में पास मंडल के अभ्यर्थियों का आज से होगा मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड पुलिस व पीएसी में सिपाहियों की सीधी भर्ती-2018 की लिखित परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में पास होेने वाले मंडल के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए पुलिस लाइन में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए मंडल के सभी जिलों से एक एक कमेटी बनी है। इस कमेटी में पुलिस, प्रशासनिक, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। अभ्यर्थियों की भीड़ न हो, इसके लिए तीन राउंड में कैंप पर अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए नौ दिसंबर का दिन निश्चित किया गया है। इसका परिणाम आनलाइन ही पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें