कुंदरकी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से गुरुवार को कुंदरकी ब्लाक सभागार में लगे सहायक उपकरण चिन्हांकन एवं वितरण शिविर लगा। जिसमें कुंदरकी नगर और देहात क्षेत्र से आए 92 दिव्यांगजनों ने अपने अपने फार्म जमा किए। एडीओ समाज कल्याण अनुज कसाना ने बताया कि शिविर में 30 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के लिए चिन्हित किया गया वहीं दो दिव्यांगों को व्हील चेयर, दो को छड़ी और अन्य दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर उसी समय लगाए गए है। जबकि ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, छड़ी, बैशाखी आदि सहायक उपकरण भी चिन्हित हो चुके दिव्यांगजनों को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर के दौरान दिव्यांग जनों के यूनिक आईडी भी बनाई है ताकि उनकी यूनिक आईडी बनने से सरकारी की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। शिविर के दौरान राघव शर्मा, शाहरुख शाह, कृष्णन कुमार, मीना का योगदान रहा।