फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में युवक का शव मिलने से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गुरुवार की सुबह में कुंदरकी नगर के मुख्य बाजार स्थित भुर्जी वाली गली में एक युवक का शव पड़ा मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई तो शव को जांच की तो मृतक के जेब से मिले मोबाइल सिम के जरिए उसके शव को शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी नरेश 28 वर्ष पुत्र रामौतार सिंह बुधवार की शाम में घर से मुरादाबाद जाने के लिए कहकर निकला था। गुरुवार की सुबह में जब नरेश का शव कुंदरकी नगर के मैन बाजार स्थित भुर्जी वाली गली में डाक्टर फुरकान के अस्पताल की बगल में पड़ा देखा गया तो लोगों को भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार धीर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आए। शव की जांच की तो मृतक के जेब से दवाईयों के रैपर, कुछ रुपये और मोबाइल सिम मिला। पुलिस ने सिम को मोबाइल में डालकर उसमें फीड नंबर पर सम्पर्क साधा तो परिजनों को नरेश की मौत के बारे में जानकारी देकर बुलाया। पुलिस ने डाक्टर फुरकान के अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए जिसमें नरेश आता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में सड़क किनारे चबूतरे पर लेट जाता है। परिजनों मौके पर आए तो उन्होंने बताया कि युवक बीमार था। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक नरेश की मौत पर उसकी मां नथिया, पत्नी ऊषा दस माह के बेटी प्रिया को लिए हुए बिलखती नजर आए जिसको महिलाएं ढांढस बंधा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें