फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा की रिपोर्ट में लापरवाही पर एक लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बारिश में मकान गिरने संबंधी आपदा की रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने वाले एक लेखपाल को एसडीएम ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया है। मंगलवार की आधी रात के बाद स्योंडारा गांव में विधवा बानो जहां का मकान छत में पुराने गोले पड़े होने और आगे छप्पर पड़ा होने की वजह से गिर गया था। रात में गिरे मकान के मलवे में दबकर विधवा और एक तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इस घटना का समाचार प्रमुखता से छापा था। अखबार में छपी खबर के आधार पर तहसील अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के रिकॉर्ड से जानकारी करने पर पता चला कि स्योंडारा हल्के पर तैनात लेखपाल करन सिंह द्वारा विधवा का मकान बारिश में गिरने संबंधी कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश कुमार ने इस मामले में अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक से जांच भी कराई। तहसीलदार ने जांच में पाया कि हल्का लेखपाल करन सिंह न तो मौके पर पहुंचे और न ही उन्होंने कोई लिखित सूचना तहसील में दर्ज कराई। तहसीलदार ने बृहस्पतिवार की शाम जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजते हुए हल्का लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी। एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि दैवीय आपदा मामले की रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल करन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि बिलारी तहसील के खादर इलाके में रामगंगा किनारे संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर बाढ़ चौकी कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है और बाढ़ खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन











संदेश- आज दिनांक दो अगस्त दिन बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे तक बिलारी कार्यालय से 15 समाचार फाईलें और 30 समाचार फोटो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें