फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में मूसलाधार बारिश में किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। गुरूवार की सुबह से देर शाम तक रूक रूककर हो रही है मूसलाधार मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। अच्छी बारिश होने से नीचे रास्तों और नवविकसित कलौनियों में जलभराव की समस्या को देखने की मिल रही है वहीं नगर की सड़कों और सम्पर्क मार्गों से लेकर खेत खलिहान में बरसात का पानी लबालब नजर आए जिसके चलते धान की पिछड़ी रोपाई में तेजी आ गई है। गुरूवार की सुबह से ही किसान अपने परिवार वालों के खेतों में धान की रोपाई करते नजर आए। बारिश से नाली नालों से उभर सड़क पर आई कीचड़ पर पसर जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसूनी बादल छाए रहने से अभी तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दो माह के बाद मूसलाधार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें