फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर शिक्षको ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखाधिकारी से मिला। उनसे मिलकर वेतन में हो रही देरी पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षको का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रसाद की अगुवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने पहुंचा। उनकी अनुपस्थिति में जिला वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता की। वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि वेतन बिलों में व लेजर में कुछ विसंगतियां पाए जाने पर उनकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जो लगभग पूरी होने की स्थिति में है। पूरी संभावना है कि जनपद के शिक्षकों को इसी सप्ताह में वेतन निर्गत करा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ब्रजलाल कोरी, दृगपाल सिंह, एके सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, सत्यपाल सिंह, पुष्पेेंद्र कुमार गुप्ता आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें