फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफी ने 250 किलो भार उठाकर कुंदरकी का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में चल रही 24वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक भारोत्तोलन, बाक्सिंग, कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता में नगर निवासी रफी खान ने 250 किलो भार उठाकर कुंदरकी का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रफी खान सीतापुर पीएसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और वह यूपी पुलिस की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहते हैं। कुछ समय पहले बाराबंकी में हुई पुलिस प्रतियोगिता में रफी खान ने 222 किलो भार उठाकर सभी को शिकस्त दी थी। अब बनारस की धरती पर 250 किलो भार उठाकर रिकार्ड कायम कर लिया है। इस उपलब्धि पर उसके परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें