फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही उमस कर रही बैचेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोमवार को भले ही अधिकतम तापमान स्थिर रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी होने से लोगों को दिनभर बेचैनी होती रही। कूलर - पंखे से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी दिनों में भी इससे राहत होने के आसार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान तो 40.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 26.2 डिग्री सेल्यिस हो गया। आर्द्रता में भी बढ़ोतरी हुई। सुबह आर्द्रता 59 फीसदी और शाम को 45 फीसदी रही। दोपहर में लोग उमस से हलकान हो गए। पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई और 30 मई को तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें