फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अप्रैल बीतने के साथ-साथ अब मौसम ने भी अपना मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। कई दिन तक स्थिर रहने के बाद बुधवार का दिन अब तक सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हवा की गति कम रहने के बावजूद दिन में लोगों को लू चलने जैसा महसूस होने लगा था। मौसम केंद्र के प्रभारी के अनुसार अब तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक मौसम कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंड का अहसास देता रहा है। बीच-बीच में बारिश होने से सुबह तीन-चार बजे के समय लोगों को पंखा या कूलर चलने पर कंबल निकालने पड़ रहे थे। गत चार दिनों से अधिकतम तापमान 35 से 37.7 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में .6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सीजन में सबसे अधिक तापमान 18 अप्रैल को 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप में तपिश महसूस होने लगी थी। दोपहर होते-होते हवा भी गर्म हो गई। चेहरा और हाथ ढंके होने के बावजूद लू चलने जैसा लगने लगा। मौसम केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद थी, लेकिन तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिक तापमान की वजह से हवा की गति 20 किलोमीटर होने के बावजूद लू लग रही थी। आर्द्रता सुबह के समय 45 फीसदी और शाम के समय 30 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें