फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद जोन की क्रिकेट टीम तैयार, 17 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जोन की अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन आखिरकार पूरा हो गया। जटिल ट्रायल प्रक्रिया के बाद 450 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी चुने गए हैं। जबकि पांच को स्टैंडबाइ में रखा गया है। इस प्रकार टीम में मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा के कुल 21 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

विस्फोटक बल्लेबाज यश चौधरी (मुरादाबाद) को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा मुरादाबाद के पर्व सिंह, कार्तिक सिद्धू, सार्थक चौधरी, अभय अग्रवाल, सुरजीत, मौनू चौहान, गौरव डागर, सिद्धार्थ चौधरी और अहमद अब्बास का नाम शामिल है। अमरोहा से तुषार सिंघल, आयुष्मान, मन्नान, सिद्धांत, संभल से अक्षु वाजवा, मोहम्मद कासिम और रामपुर से गगनदीप टीम में शामिल हैं।
स्टैंडबाइ खिलाड़ियों में रामपुर के मोअज्ज्म अली, मुरादाबाद के नदीम अहमद, निष्कर्ष, अमरोहा के धनराज और संभल के प्रवीन यादव का नाम शामिल है। टीम का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता और पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर खां और सतीश जायसवाल ने किया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि चयनित टीम 15 जून को मेरठ में अलीगढ़ जोन से मुकाबला खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच सहारनपुर जोन से होगा। सभी मुकाबलों के बाद अलग-अलग जोन की टीमों से खिलाड़ी चुनकर यूपीसीए भेजे जाएंगे। कानपुर में इनका चयन प्रदेश की अंडर-19 टीम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें