फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के 2765 जवानों को भेजे गए पोस्टल बैलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीमा पर तैनात जवान भी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से से मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के निवासी 2765 सैन्य कर्मियों को उनके पोस्टल बैलेट इलेक्ट्रानिकली ट्रांसफर करा दिए गए हैं। अपनी ब्रिगेड में पहुंचे पोस्टल बैलेट को डाउन लोड करके सैन्य कर्मी अपने मतपत्रों को डाक से भेजेंगे। मत पत्र के साथ सैन्य कर्मियों को 13 ए का घोषणा भरकर डाक से भेजना होगा। जो मत पत्र 23 मई की सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक चुनाव कार्यालय को प्राप्त होंगे उन्हें मतगणना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सैन्य कर्मियों की ब्रिगेड के आधार पर चुनाव आयोग ने एक साफ्टवेयर तैयार किया है। इस साफ्टवेयर की मदद से सभी सैन्य कर्मियों के पोस्टल बैलेट पंजीकृत मेल आईडी पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होेंने बताया कि जो पोस्टल बैलेट डाक से प्राप्त होंगे पहले उनकी बार कोड रीडिंग कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें खोला जाएगा। मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले और सीमा पर तैनात 2765 सैन्य कर्मियों को पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। डीएम ने शाम को चुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक भी की। डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की शीर्ष प्राथमिकता है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें