मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ में कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन की रफ्तार कम कर दी। दूसरी कपलिंग जगह का मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।
शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी हापुड़ से गुजर रही थी। इस दौरान कपलिंग टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी की गति कम थी, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन को बैक करने के बाद डिब्बों को जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।