फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सेंटर पर एक अभ्यर्थी ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर बोर्ड परीक्षा में बुधवार को कुछ सेंटरों पर परीक्षार्थियों से अधिक परीक्षा ड्यूटी कर्मी नजर आए। इंटर में कई विषयों की परीक्षा के लिए गिनती के छात्रों का पंजीकरण था। टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी के पेपर में मात्र दो, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक की परीक्षा में मात्र एक अभ्यर्थी शामिल हुआ। हाईस्कूल और इंटर की दोनों पाली में सभी विषयों पर 4937 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल एवं इंटर और दोपहर की पाली में इंटर की परीक्षा थी। सुबह की पाली में हाईस्कूल का कंप्यूटर और इंटर का अर्थशास्त्र का पेपर था। परीक्षा के लिए 5131 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। इनमें 4751 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी और 380 छात्र एवं छात्राओं ने पेपर छोड़ दिया। दोपहर की पाली में इंटर की फल एवं प्रसंस्करण, पाक शास्त्र, परिधान रचना एवं सज्जा, बैंकिंग कंफेक्शनरी, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं टीवी रिपेयरिंग, बैंकिंग, आशुलिपिक टंकण हिंदी और टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षाओं में 195 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था और 186 छात्र एवं छात्राएं शामिल रहे। 9 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम के मुताबिक दोनों ही पाली में 5326 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। 4937 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी और 389 ने परीक्षा छोड़ी। जिले के किसी भी सेंटर में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें