फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलामती की दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की पाकिस्तान से रिहाई एवं सलामती के लिए पूरे देश के साथ मुरादाबाद की जनता भी दुआओं करने लगी है। विंग कमांडर के पाकिस्तान में हिरासत में लिए जाने की खबर से मंदिर, मस्जिदों और गुरुद्वारों में उनकी सलामती के लिए दुआएं की गई है। लोगों ने कहा कि विंग कमांडर को सही सलामत भारत वापस लाया जाए।
बुधवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान वायुसेना के एक जंगी जहाज को मार गिराया था। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर का मिग क्रैश हो गया और विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान पैराशूट से कूद गए। पैराशूट पाकिस्तान में उतरने पर वहां की सेना ने विंग कमांडर को हिरासत में ले लिया। इस खबर से देश की जनता ने उनकी सलामती की दुआएं शुरू कर दी। मुरादाबाद में कई जगहों पर हिंदुओं ने गीता और मुसलमानों ने कुरान पढ़कर उनकी सलामत वापसी की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध विहार स्थित लोगों ने गीता पाठ किया। लोगों ने कहा कि विंग कमांडर ने बहादुरी का परिचय देकर अदम्य साहस का परिचय दिया है। देश की जनता कमांडर के साथ है। लोगों ने कहा कि विंग कमांडर ने दुश्मन का जंगी जहाज मार गिराकर भारतीय वायुसेना की ताकत दिखाई है। लोगों ने कहा कि भारत सरकार विंग कमांडर को सकुशल भारत लाए। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी विंग कमांडर की सलामती की दुआएं मांगी। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ विंग कमांडर को सकुशल वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें