फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलिता के खिलाफ अविश्वास पर मतदान छह सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए डीएम ने छह सितंबर की तारीख तय की है। छह सितंबर को सुबह 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो दोपहर एक से दो बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है। इस बीच सियासी हलकों में चर्चाएं हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपने इस्तीफे का दांव चल सकती हैं। पिछले दिनों की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर हमला बोलकर उन्होंने इसके संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह की कुर्सी पिछले एक साल से सांसद सर्वेश सिंह के सहारे पर टिकी थी। सांसद ने भी इस बार सलिता की मदद में हाथ खड़े कर दिए हैं। बदले हालात में सलिता के पास इस्तीफे का विकल्प बचता है। सलिता के तेवर बताते हैं कि वह अपनी कुर्सी के बहाने भाजपा पर दलित विरोधी होने का हमला बोल सकती हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत के 31 में से 19 सदस्यों ने डीएम को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। डीएम ने इस प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए छह सितंबर की तारीख तय की है। डीएम की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक जिला पंचायत सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद यदि जरूरत पड़ती है तो दोपहर एक बजे से दो बजे तक का समय अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए निर्धारित किया गया है। भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव उर्फ लवली का कहना है कि डीएम ने छह सितंबर की तारीख तय की है, लेकिन इससे पहले 16 या 17 अगस्त को भी अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें