फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान रहे दिनरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से महानगर में लोगों की जिंदगी थम सी गई। रातभर मच्छरों और उमस के चलते परेशानी झेलनी पड़ी तो सुबह को पानी की सप्लाई नहीं मिली। रविवार को दिन में भी बिजली ने परेशान किया। बिजली अधिकारी दिनभर लाइनों को ठीक करने में लगे रहे।
बारिश के साथ ही महानगर की बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। शनिवार रात में 10 बजे से ज्यादातर कालोनियों की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। सबसे ज्यादा परेशानी गलशहीद, बुद्धिविहार, मंडी क्षेत्र, गांगन तिराहा, अंबेडकर कालोनी, सिविल लाइन, कांठ रोड, रामगंगा विहार, पीतल बस्ती, ताड़ीखाना, चौमुखा पुल और कचहरी रोड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। आधी रात के बाद कुछ क्षेत्रों में सप्लाई शुरू की गई। बिजली न होने से रात में एक ओर जहां मच्छरों ने परेशान किया, वहीं उमस ने भी सोने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से सुबह को ज्यादातर कालोनियाें में पानी का दबाव कम रहा। इससे आफत क्षेलनी पड़ी। रविवार को दोपहर में फिर से बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। दिन में जहां चार घंटे की कटौती की गई, वहीं लगातार आपूर्ति आती-जाती रही। इससे अवकाश के दिन भी बिजली ने साथ नहीं दिया। बारिश थमने के बाद तापमान हालांकि कम रहा, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी। ऐसे मेें बिजली कटौती ने लोगों केदिन के आराम में खलल डाली। सबसे ज्यादा परेशानी गलशहीद क्षेत्र में रही। सूचना दिए जाने के बावजूद विद्युत अफसर न तो मौकेपर पहुंचे और न ही लोगों को संतोषजनक उत्तर दिया। एक्सईएन संजय कुमार जैन ने बताया कि बिजली के चलते कुछ क्षेत्रों में परेशानी रही। उसको समय रहते ठीक कराया जाता रहा। फिलहाल विद्युत आपूर्ति विधिवत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें