कुंदरकी। बारिश न होने से लोगों बेहाल है वहीं उसम भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। बिजली के लिए कुंदरकी में हा हाकार मचा हुआ जिसके चलते उपभोक्ताओ ंमें आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार की देर रात से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। पूरी रात में चंद घन्टें ही बिजली मिल सकी वहीं बुधवार की सुबह शाम तक उपभोक्ता बिजली के लिए तरस रहे हैं। बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए वहीं पेयजल के संकट का भी सामना करना पड़ा है। इसके अलावा नगर में कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि बिजली की अघोषित कटौती विद्युत कंट्रोल से हो रही है जबकि स्थानीय बिजलीघर से कटौती से कोई लेना देना नहीं है। उधर नगर के मौहल्ला सादात पश्चिमी में जामा मस्जिद के सटे गली में बंच केबिल में आग लगाने से अफरा तफरी मच गई जिसके चलते काफी संख्या में लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। शाम में विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर आपूर्ति का सुचारू किया है।