फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास दुआओं के साथ हज यात्रियों को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार की शाम नगर से हज यात्रियों का एक जत्था हज यात्रा करने सऊदी अरब रवाना हुआ। नगर के मोहल्ला ठाकुरान गल्ला स्टोर निवासी समाजसेवी गुड्डू अंसारी और मोहल्ला पैंठ बाजार निवासी समाजसेवी मोहम्मद इब्राहीम नगीना हज करने के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों के घरों पर उन्हें विदा करने के लिए परिचितों, रिश्तेदारों और नागरिकों की भारी भीड़ जमा थी। स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम, मुरादाबाद देहात क्षेत्र के पूर्व विधायक सौलत अली, नगरपालिका सभासद इसरार अंसारी, कासिम अंसारी, सुलेमान अंसारी, कमर आलम अंसारी, नदीम फारूखी, देवेश शर्मा, चेतन चौधरी आदि ने भी हज जाने वालों को गले मिलकर रवाना किया। नगर से रवाना होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हज यात्रियों ने मोहल्ला बाजार स्थित दादा करम अलीशाह की दरगाह में हाजिरी देकर दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें