फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने जाम खुलवाने के वायदे पर शुरू कराया अमल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसीलदार राजेश कुमार ने सोमवार की दोपहर सहसपुर गांव में हाईवे पर जाम खुलवाने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों से किए गये वादे पर मंगलवार की सुबह से अमल कराना शुरू कर दिया। तहसीलदार ने बिलारी विद्युत उपखंड के एसडीओ गौरव कुमार को अपने कार्यालय में बुलाया और वादे के मुताबिक मृतक बालक के पिता को विद्युत विभाग से दो लाख रुपये की धनराशि शीघ्र दिलाने की कार्रवाई पूरी करने को कहा। तहसीलदार ने रायपुर निवासी मृतक बालक के पिता राजपाल सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर एसडीओ विद्युत से वार्ता कराई। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के जरिए मृतक के पिता को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के लिए पत्रावली तैयार कराकर जिला प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें