फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं घर से निकल कर रही नाम रोशन-विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम गुरेर में डींगरपुर-कुंदरकी रोड से सटे हबीबी डिग्री कालेज में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की नई रोशनी कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एंव विधायक मौहम्मद फहीम, हबीबी डिग्री कालेज के प्रबंधक मौहम्मद जीशान, उपाध्यक्ष मौहम्मद इमरान, मौहम्मद इस्लाम, मौहम्मद जान तुर्की ने शमा रोशन कर किया। इस अवसर पर विधायक मौहम्मद फहीम ने कहा कि नई रोशनी शिविर का मकसद आप लोगों की जिंदगी में नई उमंग को जागृत करना है जिसकी रोशनी से भविष्य रोशन हो सके। विधायक बोले कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और घर की चारदीवारी से निकल कर्र पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहह जिससे परिवार की समस्याएं भी दूर हो रही है। कार्यक्रम में हाजी मौहम्मद इस्लाम, फैज इमरान, मेराज आलम, जेबा तबस्सुम, गुलेराना, सीमा, आसिया, उम्मे खदीजा, रहमत नूरीख् इरम फात्मा, राबिया बसरी, मौहम्मद रूशान तुर्की, शांजल तुर्की आदि मौजूद रहे। संचालन मौहम्मद जान तुर्की ने किया वहीं आभार नेहरू युवा महिला समिति हाथीपुर चित्तू की अध्यक्षा जेबा तबस्सुम ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें