ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की आशाओं ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की ठाकुरद्वारा ब्लाक अध्यक्ष अल्का चौहान के नेतृत्व में आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने सभी आशाओं को स्थाई कर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की तरह वेतन देने, राज्य कर्मचारी की तरह सुविधाएं प्रदान करने, सभी आशाओं का स्वास्थ्य बीमा की मांग को लेकर नारेबाजी की। आशाओं का कहना था कि उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। बाद में आशाओं ने जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मुरादाबाद रवाना हो गई। मुरादाबाद पहुंचकर संगठन की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में संतोष देवी, कमलेश देवी, पुष्पा देवी, मुशरफ, ममता देवी, सीमा देवी, नीतू देवी, कुसुमलता, राजेश्वरी देवी आदि रहे।