फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों व बंदर के हमले में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आवारा कुत्तों व बंदर के हमले में आठ लोग घायल हो गए। क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। लेकिन प्रशासन इनके आतंक से जनता को निजात नहीं दिला पा रहा हैं। प्रशासन की इस लापरवाही के चलते सोमवार को गजरौला जयसिंह निवासी मुस्तफा अली, रतूपुरा निवासी आलिया, दौलावाला निवासी विजयपाल सिंह, उसमानपुर निवासी रिहान, मुनीमपुर निवासी पंकज देवी, नन्हूवाला निवासी रितिक व लौंगी खुर्द निवासी मानव चौहान को आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जबकि बंदर के हमले में ठाकुरद्वारा वार्ड आठ निवासी राधिका घायल हो गई। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उनके एंटीरैबिज इंजेक्शन लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें