फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी घोटाले के अभियुक्त के भागने के बाद सतर्क हुई बिलारी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मुरादबाद कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी घोटाले के अभियुक्त के सोनू गिरी के बुधवार की दोपहर कोतवाली बिलारी से भाग जाने के बाद उसकी पुन गिरफ्तारी को पुलिस ने चारों ओर जाल बिछा दिया है। उधर कोतवाली बिलारी के कार्यालय की निगरानी भी इस घटना के बाद बढ़ गई है।
विज्ञापन

याद रहे कि बिलारी नगर के मोहल्ला ऋषिपुरम निवासी सोनू गिरी ट्रेजरी घोटाले का नामजद अभियुक्त है। सोनू गिरी पर चार लाख रुपये से अधिक की बकाया होने की वजह से बिलारी तहसील के राजस्व संग्र्रह अमीनों की टीम बुधवार की सुबह सोनू गिरी को उसके घर से पकड़कर लाई थी और कोतवाली बिलारी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। दोपहर के समय सोनू गिरी शौच को जाने के बाद हाथ धोते समय कोतवाली बिलारी के एक होमगार्ड को चकमा देकर भाग गया था। अभियुक्त के कोतवाली परिसर से भाग जाने की जांच पुलिस और राजस्व दोनों विभागों द्वारा की जा रही है।
उधर इस घटना के बाद कोतवाली बिलारी के कार्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह से निगरानी बढ़ा दी गई है। सुबह के समय कोतवाली के कार्यालय में अलग-अलग घटनाओं से संबंधित जितने भी लोग बैठे थे सभी का कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर कोतवाली की महिला दारोगा सत्यवती ने सत्यापन किया और यह भी जानकारी जुटाई कि कौन किस अपराध से संबंधित है तथा किसी पुलिस कर्मी के द्वारा लाकर बैठाया गया है। कोतवाली कार्यालय में मौजूद सिपाहियों और दारोगाओं को भी सतर्क कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने हालांकि भागे अभियुक्त सोनू गिरी की पुन गिरफ्तारी को बुधवार की अपराहन ही दो टीमें बना दी थीं लेकिन बृहस्पतिवार को भी कोतवाली पुलिस भागे सोनू गिरी की तलाश में जहां तहां जुटी रही। पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि मामले की विभागीय जांच पूरी होने पर लापरवाह कर्मियों पर अवश्य गाज गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें