ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला लाल बाग स्थित मदरसा एमएच इस्लामिया में आज सोमवार को हज पर जाने वाले लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। हज ट्रेनर मो. हनीफ ने बताया कि टीकाकरण के साथ हज पर जाने वाले लोगों को हज यात्रा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी दिशा निर्देश जारी किए है।